टीबी की बीमारी कितने दिन में ठीक हो जाती है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 16:02

6-9 महीने चलता है सामान्‍य टीबी का इलाज
डॉ. एके सिंह कहते हैं कि टीबी की बीमारी दो प्रकार की होती है. पहली होती है सामान्‍य टीबी, जिसका इलाज 6 से 9 महीने में पूरा हो जाता है. टीबी के लक्षणों के बाद इस रोग की पहचान होने के तुरंत बाद चिकित्‍सक इलाज के रूप में एंटीबायोटिक्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं. यह कोर्स कम से कम 6 महीने और अधिकतम 9 महीने में पूरा हो जाता है. इस अवधि में ट्यूबरक्‍यूलोसिस का बैक्‍टीरिया मर जाता है और मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है. हालांकि इस दौरान मरीज की ओर से दवाओं के सेवन में लापरवाही न किए जाने की सख्‍त हिदायत दी जाती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info